Inheritance tax || क्या है विरासत कर? ये कर कैसे और किस प्रकार लगाया जाता है - Today Exam Classes -->
Inheritance tax || क्या है विरासत कर? ये कर कैसे और किस प्रकार लगाया जाता है

Inheritance tax || क्या है विरासत कर? ये कर कैसे और किस प्रकार लगाया जाता है

. हाल ही  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इसी विरासत टैक्स पर कुछ ऐसा कह दिया कि लोकसभा चुनावों के बीच में खड़े भारत में राजनीतिक बवाल हो गया. भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया. उधर, सैम पित्रोदा ने अपने बयान के संदर्भ में सफाई पेश की. राजनीतिक स्तर पर क्या-क्या हुआ, वह तो आप देख और पढ़ ही चुके होंगे. यहां हम आपको उसी विरासत कर (इन्हेरिटेंस टैक्स) के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं कि यह है क्या, कब और कैसे लगता है और कितना लगता है.

इन्हेरिटेंस टैक्स दरअसल एक ऐसा टैक्स है जो संपत्ति पर लगता है, मगर यह संपत्ति कर नहीं है. मुख्य तौर पर अमेरिका में इन्हेरिटेंस टैक्स लगता का जिक्र कई बार होता है. अमेरिकी परिभाषा के मुताबिक, यह वह टैक्स है, जो किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उस संपत्ति पर लगता है, जो उत्तराधिकारियों को मिलनी होती है. खास बात यह है कि विरासत में मिलने वाली संपत्ति के ट्रांसफर होने से पहले यह टैक्स लगता है.


विश्व में कहां लगता है विरासत कर


अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस और फिनलैंड सहित कई उन्नत देशों में विरासत कर यानि इनहेरिटेंस टैक्स की दर 7% से 55% तक है. टैक्स फाउंडेशन के आंकड़ों के मुताबिक, 2000 के बाद से 11 देशों और दो कर न्यायक्षेत्रों ने संपत्ति या विरासत कर को खत्म कर दिया है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विरासत कर की दर को 61% तक बढ़ाने का समर्थन किया है.

क्या भारत में विरासत कर लागू था?
भारत में भी विरासत कर लागू था और 85% संपत्ति शुल्क की दर से लगाया जाता था जिसे 1985 में समाप्त कर दिया गया. संपत्ति के मालिक की मौत के बाद संपत्ति शुल्क पर देनदारी देनी होती थी.देश में सामाजिक समानता लाने के लिए कई उपाय लागू किए गए हैं, जिनमें उपहार कर, संपत्ति कर और संपत्ति शुल्क शामिल हैं. उपहार कर को 1998 में वापस ले लिया गया था. 2020 में ऐसी अटकलें थीं कि केंद्रीय बजट संपत्ति शुल्क (estate duty) को वापस ला सकता है। 2014 में, तत्कालीन कनिष्ठ वित्त मंत्री जयंत सिन्हा ने विरासत कर (inheritance tax) लाने के विचार का समर्थन किया था, लेकिन यह विचार आगे नहीं बढ़ सका.

0 Response to "Inheritance tax || क्या है विरासत कर? ये कर कैसे और किस प्रकार लगाया जाता है "

एक टिप्पणी भेजें

Iklan Tengah Artikel 2